खबर को सुनें

हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के लक्सर में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि लक्सर फतवा गांव निवासी युवती का इसी वर्ष जनवरी में प्रेम विवाह हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतका के परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहा सुनी हुई। उसके बाद पत्नी से जहरीले पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के परिजनों को सूचना नहीं दी और आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की मौत के बाद डॉक्टरों ने ही पुलिस और परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद युवती के पिता ब्रिजेश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में पिता ने ससुरालियों पर हत्या का शक जताया है। पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने जनवरी 2021 में कोर्ट मैरिज की थी। शुरुआत में पति-पत्नी गांव से बाहर रह रहे थे, लेकिन करीब छह महीने से दोनों गांव में रह रहे थे। ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग भी कर रहे थे। इस मामले में एसएसआई सिरोला का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो पाएगी। उसके बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!