खबर को सुनें

शव की नहीं हो पायी शिनाख्त, हाथ पर लिखा है विनय कुमार

हरिद्वार। रायसी स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर 22 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें लक्सर मुरादाबाद रेल मार्ग के रायसी रेलवे स्टेशन के समीप 22 वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में कटा मिला। जिसकी जानकारी स्टेशन मास्टर ने पुलिस को दी। रायसी पुलिस चौकी प्रभारी विनय द्विवेदी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने शव शिनाख्त करने के प्रयास किये, मगर शिनाख्त नहीं हो पाई। युवक के दाहिने हाथ पर विजय कुमार नाम लिखा है। विजय कुमार के शव को देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है युवक ने सुसाइड किया है। रायसी चौकी प्रभारी विनय द्विवेदी ने बताया शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!