पुलिस मामले की जांच में जुटी, हत्या की आशंका
देहरादून। देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजपुर रोड़ स्थित कपूर गेस्ट हाउस के एक कमरे में बेड के भीतर महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है है कि युवती का शव सड़ा-गला हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच और मामले की जांच शुरू कर दी।
कमरे से दुर्गंध आने से आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरा खोल कर देखा तो बैड के भीतर महिला का सड़ा गला शव पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और महिला मसूरी में ही कार्यरत थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
