खबर को सुनें

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जबकि दूसरी ओर नवोदय नगर में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों के शवोें को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक सिडकुल क्षेत्र स्थित एचपी पेट्रोल पंप के समीप शिव विहार कालोनी में एक महिला संगीता देवी उम्र 27 वर्ष पत्नी मुन्ना कुमार निवासी गोरिया कोठी, जिला सिवान बिहार ने घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका के विवाह को अभी 6 वर्ष हुए थे। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के फांसी लगाने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर नवोदय नगर के टांडा गोगापीर में एक व्यक्ति धर्मेन्द्र उम्र 42 वर्ष पुत्र कल्लू निवासी मेहलकी थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर यूपी का शव घर में मिला। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर किसी भी चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दोनों की मामलों में जांच कर रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *