खबर को सुनें

नारायणबगड़ (चमोली)। चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लॉक के डूंग्री गांव में 19 अक्तूबर को पहाड़ी के मलबे में दबे दो  ग्रामीणों के शव एसडीआरएफ की टीम ने गुरुवार को बरामद कर लिए हैं।
बता दें 19 अक्तूबर को आपदा सर क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन का सुधारीकरण करने गए स्थानीय ग्रामीण भरत सिंह और वीरेंद्र सिंह पहाड़ी से आये मलबे दबकर लापता हो गए थे। जिसके बाद से  एसडीआरएफ की टीम की ओर से दोनों लापता ग्रामीणों की खोजबीन की जा रही थी। खोजबीन के दौरान गुरुवार को टीम ने दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। इससे पूर्व 22 अक्तूबर को सीएम पुष्कर धामी ने गांव  पहुंचकर लापता ग्रामीणों के परिजनों से मुलाकात कर हर सम्भव मदद का भरोसा दिया था। और अधिकारियों को दोनों लापता लोगों को जल्द खोजने के निर्देश दिए थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!