खबर को सुनें

उधम सिंह नगर। युवक व युवती के शव आम के पेड से लटके मिले मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने दो शवों के पेड़ से लटके होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पूरी जानकारी जुटा रही है। मीडिया रिपोर्टों में दोनों प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं। उधमसिंह नगर से यह बड़ी खबर सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक किच्छा उधम सिंह नगर पुलभट्टा थाना अंतर्गत ग्राम शहदौरा में दोनों प्रेमी युगल ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक और युवती दोनों विवाहित हैं और दोनों का एक एक बेटा है। युवती की शादी किच्छा जबकि युवक की शादी पीलीभीत में हुई थी।

बताया जा रहा है कि युवक और युवती शुक्रवार की रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर अपने घर से लापता हो गए। प्रेमी ने युवती के भाई को फोन किया था। युवक ने प्रेमिका के भाई से फोन पर कहा कि हम दोनों बहुत दूर जा रहे हैं। युवती के परिजन सारी रात परेशान रहे। सुबह पता चला कि दो शव पेड़ ले लटके हुए हैं। इस खबर ने परिजनों के पैरों तले जमीन खिसका दी।

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 6ः 30 बजे उन्हें ग्रामीणों ने फोन पर दो शवों के पेड़ पर लटके होने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच कर रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!