खबर को सुनें

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय लोसरी और माध्यमिक विद्यालय जैनबिष्ट में नशामुक्ति जागरूक युवा संगठन की ओर से बुधवार को छात्र-छात्राओं और क्षेत्रवासियो को नशे के प्रति जागरूक किया। साथ ही छात्रों को बरसात से बचने के लिए सामग्री भी वितरित की गई।

देवाल के विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए डीएवीदेहरादून छात्रसंघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट ने कहा कि विकासखंड देवाल को नशा मुक्त बनाना हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि नशा जीवन को नष्ट कर देता है। वर्तमान समय में युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा इसकी गिरफ्त में आ चुकी है। जिसका परिणाम यह है कि उनका जीवन बर्वाद हो रहा है। इसलिए यदि आज से ही उन्हें नशे के घायत परिणामों के बारें में उचित जानकारी दी जाती है तो उनका जीवन सुधर सकता है। जिला पंचायत के सदस्य आशा धपोला  ने  कहा कि  समाज में नशे का कारोबार चलाने वालों के प्रति कठोर कार्रवाई किये जाने की आवश्यकता है। ताकि नशे के कारोबारियों पर अंकुश लग सके। नशामुक्ति अभियान के संयोजक माईकल मेहरा ने कहा कि उनके संगठन की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि क्षेत्र के  गांव-गांव और स्कूलों तक पहुंच कर लोगों को और छात्रों को नशे के दुष्प्ररिणामों के प्रति जागरूक किया जाए। इस मौके पर केदार सिंह धपोला, सुरेंद्र भंडारी, याल मेहरा, जितेंद्र बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट,  माइकल मेहरा, महिपाल  सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!