खबर को सुनें

नारायणबगड़ (चमोली)। चमोली जिला सहकारी बैंक ने जिले के विकास खंड नारायणबगड़ में शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय ऋण मेले का आयेजन कर काश्तकारों और महिला समूहों को 38 लाख के चैक वितरित किये। मेले का शुभारंभ सरस्वती कनेरी व उप महाप्रबंधक चमोली दीक्षा कंडवाल ने किया।

एडीओ सहकारिता चंद्रमणि बरमोला ने बताया कि बैंक की ओर से चालू वित्तीय वर्ष में वर्तमान तक 116 सदस्यों और दो समूहों को एक करोड़ 21 लाख 35 हजार रुपए के ऋण वितरित किये गये हैं। खंड विकास अधिकारी मदन सिंह ने कहा कि सरकार और डीसीबी की ओर से काश्तकारों शून्य फीसदी ब्याज दर के ऋण उपलब्ध कराये जा रहे हैं। जो स्वरोजगार से आजीविका मजबूत करने की दिशा में बेहतर कदम है। सभी काश्तकारों को योजना का लाभ उठाना चाहिए। अपर निबंधक सुरेन्द्र टम्टा ने काश्तकारों से ऋण लेकर व्यवसाय मजबूत करने के साथ ही समय से ऋण जमा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऋण जमा न होने पर योजनाओं का संचालन कठिन हो जाता है। जिससे नये काश्तकारों को योजनाओं का लाभ मिलने में दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। उन्होंने कहा सहकारिता के माध्यम से उत्पदों के विपणन की भी व्यवस्था बनाई गई है। इस के लिए कलस्टर भी तैयार किए गए हैं। इस मौके पर नारायणबगड़ समिति की अध्यक्षा शारदा नेगी, सचिव लक्ष्मी प्रसाद कुनियाल, गोविंद सिंह भंडारी, दलवीर सिंह रावत, पूजा देवराडी, मंजीत कठैत, रामानंद भट्ट और हरेंद्र सिंह बुटोला आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!