खबर को सुनें

देहरादून। देहरादून के जिलाधिकारी और एसएसपी एक साथ बदल दिये गए हैं। दलीप सिंह कुंवर को देहरादून का नया एसएसपी बनाया गया है। वहीं, जन्मेजय खंडूड़ी को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्घ्यालय देहरादून भेज दिया गया है। दलीप सिंह कुंवर अभी तक पीएसी मुख्यालय देहरादून में तैनात थे और जन्मेजय खंडूड़ी देहरादून के एसएसपी थे।

देहरादून के जिलाधिकारी को भी बदल दिया गया है। अब संयुक्त सचिव सोनिका देहरादून की डीएम होंगी। सोनिका अब तक डीएम रहे आर राजेश कुमार की जगह लेंगी। आर राजेश कुमार को 2021 में देहरादून का डीएम बनाया गया था। आईएएस अधिकारी डॉ आर राजेश कुमार 2007 बैच के अफसर हैं। कुंवर 2009 बैच के आईपीएस अफसर हैं। नई डीएम आईएएस सोनिका 2010 बैच की अफसर हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!