खबर को सुनें

उत्तरकाशी। रविवार को जनपद उत्तरकाशी के बड़कोट बाजार में एक दुकान में प्रयोग हो रहे गैस सिलिंडर में आग लग गई। सौभाग्य से SDRF के हेड कांस्टेबल योगेंद्र भंडारी व कांस्टेबल विपिन रावत मौके पर मौजूद थे। SDRF जवानों द्वारा घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए बिना देरी किये गैस सिलिंडर को उठाकर बाहर निकाला व किसी भी घटना के घटित होने से पूर्व ही त्वरित कार्यवाही करते हुए गैस सिलिंडर में लगी आग को बुझाया गया।

SDRF जवानों की सक्रियता व त्वरित रेस्पांस से बड़ी दुर्घटना को घटित होने से समय पर रोका गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!