खबर को सुनें

पांडुकेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक के पांडुकेश्वर गांव में शनिवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हो गया है। यहां नव युवक मंगल दल की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ ग्राम प्रधान बबिता देवी ने किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच पातूड़ी एकादश और पांडुकेश्वर एकादश की टीमों के मध्य खेला गया। जिसमें पातूड़ी एकादस ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 77 रन बनाकर 78 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। जबकि दूसरी पारी में पांडुकेश्वर एकादश की टीम लक्ष्म का पीछा करते हुए 23 रनों से हार गई। मैच में 3 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट लेने वाले आयुष को मैन-ऑफ-द-मैच चुना गया। इस मौके पर सरपंच सरिता देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष मनोरम देवी, नव युवक मंगक दल अध्यक्ष राघव पंवार, शशांक मेहता, निश्चय मेहता और प्रवेश मेहता आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!