खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)।  केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारय विजयन के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी पर सीपीएम भड़क उठी है। माकपा के जिला सचिव मदन मिश्रा ने यहां जारी एक बयान में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने पोलित व्यूरो सदस्य व केरल के पूर्व मुख्यमंत्री विजयन के आवासीय तथा अन्य ठिकानों पर यकायक छापेमारी कर बदले की भावना का परिचय दिया है। ईडी की यह कार्रवाई विपक्षी नेताओं को बदले की भावना से परेशान कर उनकी राजनैतिक हत्या करने की एक साजिश है। वक्तव्य में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ईडी जैसी संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल अपने विरोधियों को ठिकाने लगाने के लिए कर रही है। कहा कि इस मामले में केरल की कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार भी संलिप्त है। यूडीएफ सरकार केंद्र के साथ मिलकर वामपंथी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पिनाराय विजयन के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लोकतंत्र पर सीधा हमला है। यह सब होने नहीं दिया जाएगा।  उन्होंने मांग कि ईडी की इस कार्रवाई को तुरंत रोका जाना चाहिए। ऐसा नहीं किया गया तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!