खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में रात्रि को हो रही वर्षा के कारण शनिवार राजमार्ग समेत अन्य मार्गों का खुलने बंद होने का सिलसिला जारी रहा। कर्णप्रयाग-ग्वालदम राजमार्ग शिमलसैण के पास वाॅश आउट होने से अवरूद्ध हो गया था। जिसे बाद में खोल दिया गया है। जिससे यहां पर यातायात बाधित हो गया है वहीं जिले के 48 लिंक मोटर मार्ग भी बाधित चल रहे है जिनको खोलने का कार्य गतिमान है।

आपदा परिचालन केंद्र और जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कर्णप्रयाग-ग्वालदम राजमार्ग शिमलसैण के पास वाॅश आउट होने से अवरूद्ध हो गया है जिसे अपराह्न बाद खोल दिया गया हैै। जिले के सभी राष्ट्रीय राजमार्ग सुचारू है। वहीं मैठाणा के पास एनएच पर हो रहे धंसाव का सुधारीकरण का कार्य भी जारी है। हालांकि यहां पर उपरी साइड से यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!