गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत संविधान दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसके तहत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज उनियाल ने समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं को संविधान की उद्देशिका की पढ़कर शपथ दिलवाई।
राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियोंने ऑनलाइन संविधान की उद्देशिका पढ़ी एवं ऑनलाइन संविधान प्रश्नोत्तरी में प्रतिभाग किया। महाविद्यालय के राजनीति विज्ञानी डॉ मनीष कुमार मिश्रा ने संविधान के मूल तत्वों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान में भारतीय संविधान दुनिया के समस्त संविधानों के लिए मार्गदर्शी सिद्धान्त की पूर्ति करता है।
इस अवसर पर प्रो. रचना नौटियाल, डॉ एसएस रावत, डॉ मनीष डंगवाल, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ डीएस नेगी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुधीर नेगी, कल्पना पुरोहित, योगेंद्र लिंगवाल, युद्धबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

