खबर को सुनें

बदरीनाथ (चमोली)। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान नारायण के दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने यहा पूजा-अर्चना कर देश व राज्य की सुख समृद्ध की मनौती मांगी।

शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह व सह प्रभारी दीपिका पांडे हैलीकाप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी पदाधिकारियों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते सरकार की ओर से बनाये गये देवस्थानम बोर्ड को भंग किया जाएगा। जिससे धाम के हक-हकूकधारियों के परम्परागत अधिकारी सुरक्षित हो सकें। वहीं धामों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिये नीतियों का नियोजन हक-हकूकधारियों की सहमति किया जाएगा। वहीं इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से किसान कानूनों को वापस लेने के फैसले का स्वागत किया। कहा कि यह किसानों के लंबे संघर्ष की जीत है। अब केंद्र सरकार को आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवार की सुध लेते हुए, शहीद किसानों के परिवारों से माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान यहां पार्टी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, जिला मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान, हरिकृष्ण भट्ट, अक्षत भट्ट, जगजीत मेहता, अमित पंवार और गौरव चैधरी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *