खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी की बुधवार को एक बैठक जिला मुख्यालय गोपेश्वर में संपन्न हुई। जिसमें आगामी लोक सभा चुनावों के साथ ही तमाम मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ब्लाॅक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवाण ने कहा कि लोक सभा चुनावों में अब एक वर्ष का समय रह गया है। कार्यकर्ताओं को चुनाव के मध्यनजर अभी से तैयार रहते हुए बूथ स्तर तक पहुंच कर लोगों को कांग्रेस की रीति-नीति के बारें में बताते हुए भाजपा की जनविरोधी नीतियों को भी जनता को समझाना होगा ताकि जनता भाजपा के झांसे में न आये। उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगारी और आम जनता मंहगाई से त्रस्त है। ऐसे में लोग कांग्रेस की ओर नजरें लगाये बैठे है इसलिए जनता के बीच जाकर उनके दुखदर्द को समझते हुए समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह से विपक्ष को अलोकतांत्रिक तरीके से ठिकाने लगाने का काम कर रही है उसे भी जनता के बीच पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को संसद के अंदर सवाल पूछने की यह सजा मिली की उन्हें अपनी संसद सदस्यता गवांनी पड़ी यह भी जनता को बताना होगा। इसलिए आवश्यकता इस बात की है कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा की करनी और कथनी को जनता के बीच रखे। इस मौके पर ब्लाॅक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवाण, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, देवेंद्र फरस्वाण, राजेंद्र सिंह, मदन लाल, धीरेंद्र गरोडिया, सूर्यप्रकाश पुरोहित, राहुल कुमार आदि ने अपने विचार रखे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!