भरारीसैण (चमोली)। प्रदेशभर से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भरारीसैण में आयोजित बजट सत्र के दौरान बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, जोशीमठ आपदा प्रभावितों के पुनर्वास व विस्थापन सहित अन्य मांगों को लेकर कांग्रेसियों ने विधानसभा कूच के दौरान जमकर हंगामा किया। इस दौरान कांग्रेसी पांच बैरियरों को पार कर दिवालीखाल पहुंचे। दिवालीखाल से भराड़ीसैंण की ओर प्रदर्शनकारी बढ़ गए लेकिन कांग्रेसियों को भराड़ीसैंण मोटरमार्ग पर लगाए गए बैरियर पर ही रोक दिया गया।

इस प्रदर्शन के दौरान कर्णप्रयाग-गैरसैंण हाइवे चार घंटे तक बंद रहा। भराड़ीसैंण मोटर मार्ग भी इस दौरान बंद होने से अधिकारियों, कर्मचारियों को दिक्कतें झेलनी पड़ी।

कांग्रेस के प्रस्तावित विरोध के चलते सुबह से ही पुलिस प्रशासन सर्तक था, कर्णप्रयाग से गैरसैंण मोटर मार्ग पर जंगलचट्टी पोस्ट पर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया गया था। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कई देर तक विरोध प्रदर्शन कर आखिरकार इस चैक पोस्ट को तोड़कर कांग्रेसी जंगलजचटी पहुंचे कुमाऊं मंडल गैरसैंण से आ रहे कांग्रेसी कालीमाटी चैक पोस्ट तोडकर दिवालीखाली पहुंचे। दिवालीखाल में पुलिस व प्रशासन ने कांग्रेसियों को रोककर भराड़ीसैंण विधानसभा भवन की ओर नहीं जाने दिया। घंटों धक्का मुक्की हुई तथा कांग्रेसियों ने यहां पर भी दो चैक पोस्ट तोड़कर भराड़ीसैंण मोटर मार्ग पर बनाए गए चैक पोस्ट तक पहुंच गए। यहां से आगे पुलिस ने विधानसभा की ओर बढ़ रहे आंदोलनकारियों को हिरासत में लाते हुए अस्थाई कारागार मालसी लाया गया जहां उन्हें छोड दिया गया। इस दौरान चार घंटे तक हाइवे के साथ विधानसभा मोटर मार्ग पर आवाजाही बंद रही। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करण महारा, जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्याति रौतेला, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, अनुकृति गुंसाई आदि मौजुद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *