खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। दशोली ब्लॉक के सोनला गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम चलाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में सभी लोगों ने काम के अधिकार की रक्षा के लिए मनरेगा बचाओ संग्राम की सफलता का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्रामीणों को मनरेगा की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार मजदूरों के काम का अधिकार छीनने में जुटी है। यह सब बर्दास्त नहीं होगा। इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा। ग्रामीणों ने भी इस कार्यक्रम को जरूरी बताते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार की मनरेगा हटाओ मुहिम को साकार नहीं होने दिया जाएगा।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, राजीव गांधी पंचायतराज संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट, थराली विधानसभा प्रभारी गुलाब सिंह बिष्ट, पीपलकोटी नगराध्यक्ष शैलेंद्र नेगी, न्याय पंचायत अध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, सेक्टर अध्यक्ष हर्षवर्धन नेगी, नरेंद्र पंवार, नरेंद्र सजवांण, अनसूया सिंह नेगी, रोपा के प्रधान राकेश नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश नेगी समेत तमाम ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *