खबर को सुनें


                   



 

                             
                         

300x250 (Top)


No Slide Found In Slider.

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला कांग्रेस की ओर से शनिवार को जोशीमठ में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी और पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र भंडारी ने पूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों को सम्मानित किया। 

जोशीमठ में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने कहा कि उनके पिता और ससुर सेना में सेवाएं दे चुके है। ऐसे में सेना से जुड़े लोगों की समस्याओं को वे भलीभांति जानती हैं। उनके परिवारों के संघर्षों को उन्होंने नजदीक से देखा है। ऐसे में पूर्व सैनिक को सम्मानित करना मेरा सौभाग्य है, वहीं पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि वे सैनिक के बेटे हैं। जिसके चलते सैनिकों और उनके परिवार के दुःख दर्द को जानते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर पूर्व सैनिकों की अनदेखी की जा रही है। कांग्रेस के सत्ता में आने पर पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए योजनाएं तैयार की जाएंगी। इस मौके पर नगर पालिका जोशीमठ अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह पंवार, ब्लाक प्रमुख हरीश परमार, कांग्रेस के प्रदेश सैनिक कल्याण प्रकोष्ठ महामंत्री विक्रम सिंह भुजवांण, रोहित परमार, हरीश भंडारी, कमल रतूड़ी, हरेंद्र राणा और सुखदेव आदि मौजूद थे।



Post Views:
6

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

                   



 

                             
                         





Source link

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *