खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिला कांग्रेस पार्टी की ओर से बुधवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के तिराहे पर मोदी सरकार की ओर से लोकतांत्रित संस्थाओं का दुरूपयोग करने के साथ ही पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोक सभा सदस्यता रद्द किये जाने के फैसले के विरोध में मौन सत्याग्रह किया गया।

कंग्रेस पार्टी की ओर से बुधवार को गोपेश्वर तिराहे पर एक दिवसीय मौन सत्याग्रह किया गया। कांग्रेस पार्टी के नगराध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लोकतांत्रित संस्थाओं का गलत उपयोग कर रही है। विपक्ष के नेताओं से सरकार इतनी डरी हुई है कि कभी उन्हें ईडी, कभी सीबीआई तो कभी कुछ और संस्थाओं के माध्यम से डरा रही है। जो कि सरासर गलत है और कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के लिए सरकार ने एक रात में ही फैसला सुना दिया यहां तक की उनका बंगला भी खाली करवा दिया गया। जबकि भापजा के कई नेता अभी भी जो कि सांसद भी नहीं है सरकारी बंगलों में डटे हुए है। सरकार की इन दोहरी नीतियों का कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सजवांण, अरविंद नेगी, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वांण, जिला उपाध्यक्ष भगत कनियाल, महामंत्री  नरेन्द्र भारती, संदीप कुमार खनेड़ा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी हरेंद्र राणा, ज़िला कोषाध्यक्ष देवेन्द्र फस्र्वाण, ओमप्रकाश नेगी, दीवान बिष्ट, धीरेन्द्र गरोडिया मनमोहन ओली, हरिदर्शन रावत, राजेन्द्र रावत, जयवीर नेगी, गोपाल रावत, दर्शन लाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *