खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरूवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्वा शर्मा पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी पर अभ्रद टिप्पणी और बदसलूकी के आरोप लगाते प्रदर्शन कर तिराहे पर दोनों का पुतला दहन किया गया।

कांग्रेस के नगराध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट और जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा वर्तमान समय में असम में पहुंची है। जिससे भाजपा काफी बौखलाहट में है। इसी बौखलाहट का नतीजा है कि उनके गृह मंत्री और असम के मुख्यमंत्री राहुल गांधी पर अभ्रद टिप्पणी कर उनके साथ बदसलूकी कर रहे है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और समझ भी रही है। इसका हिसाब जनता लोक सभा चुनाव में अवश्य चुगायेगी। उन्होंने भाजपा के नेताओं की इस टिप्पणी की भर्त्सना की है। पुतला दहन करने वालों में नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, अरविंद नेगी, जिलाध्यक्ष महिला ऊषा रावत, धीरेन्द्र गरोडिया, संदीप खनेड़ा, संदीप भंडारी, राजेंद्र रावत, एमएल खनेडा, जयवीर नेगी, गोपाल रावत, मदनलाल, दर्शन लाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!