खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के साथ लगातार बढ़ रहे आपराधिक मामलों को लेकर रविवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रदर्शन करते हुए चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के तिराहे पर प्रदेश भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।

कांग्रेस के नगराध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के राज में महिलाओं के साथ अत्याचार एवं बलात्कार की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। गत दिन मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र चंपावत में भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमल रावत की ओर से एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना का खुलासा हुआ है। प्रदेश की कानून व्यवस्था को धत्ता बताते हुए अधिकतर मामलों में भाजपा के नेता एवं उनके कार्यकर्ता स्वयं सम्मिलित पाए गए हैं। खबरों के अनुसार पुलिस ने भी पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज करने में  आनाकानी की गई है। इससे साफ जाहिर है कि पुलिस प्रशासन भी भाजपा के नेताओं के दबाव में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारी जन दबाव के बाद किसी तरह मामला दर्ज हो पाया है। उन्होंने कहा कि नेशनल क्राइम रिपोर्ट ब्यूरो के ताजा आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022-23 में उत्तराखंड में 907 बच्चों के साथ दुष्कर्म और 778 बच्चियों के अपहरण की चौका देने वाली खबर सामने आई है। जो कि भाजपा सरकार के लिए शर्म की बात है। ऐसे में इस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। आनंद सिंह पंवार, अरविंद नेगी, जिलाध्यक्ष महिला ऊषा रावत, धीरेन्द्र गरोडिया, संदीप झिंक्वांण, देवेन्द्र फरस्वाण,  यूथ अध्यक्ष संदीप भंडारी, जयवीर नेगी, गोपाल रावत, मदन लाल, अंजू राणा, प्रताप लाल, किशोरी लाल, बसंती देवी, सारिका देवी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!