खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने गुरूवार को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्वता के साथ निस्तारण किया जाए। कोई भी शिकायत किसी भी स्तर पर अनावश्यक लंबित न रहे। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन आम लोगों की सुविधा और जरूरतमंदों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बनाई गई है। इसमें विभागों से संबंधित जो भी शिकायतें दर्ज होती है, उनका बेहतर समाधान करते हुए शिकायतकर्ता को भी इससे अवगत कराए। इस दौरान विभागीय स्तर पर दर्ज शिकायतों की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां, परियोजना निदेशक आनंद सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!