गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर मंगलवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में रैली निकाल कर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर गोपेश्वर में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव का शुभारंभ करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ. एमके उनियाल ने छात्र छात्राओं का आवाह्न करते हुए कहा कि उत्तराखंड को उत्कृष्ट प्रदेश बनने की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं है बल्कि हर उत्तराखंडी की इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सिमरन ने प्रथम, अक्षत तिवारी ने द्वितीय और शिवानी व दीपिका ने संयुक्तरूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। काव्य पाठ में दीपिका ने प्रथम, पवन ने द्वितीय, ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक के रूप में डॉ. गिरधर जोशी, डॉ. दीपक दयाल, डॉ. विधि ध्यानी, डॉ. विनीता नेगी, मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. दर्शन सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।
इधर राजकीय इंटर काॅलेज माणा घिंघराण में छात्रों में राज्य स्थापना दिवस पर रैली निकाल कर राज्य आंदोलनकारी शहीदों का स्मरण कर उनके जयकारे लगायें। जिसके बाद विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा आठ से दस तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य आरएस फरस्वाण में पुरस्कार वितरण किया।

वहीं दूसरी ओर राजकीय इंटर कालेज भरारीसैण के एनएसएस के स्वयं सेवियों ने वाद्य यंत्रों के साथ रैली निकाल कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं, नशा मुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक किया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी सुबोध डिमरी ने बताया कि छात्रों ने इस दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया।

