खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को खेल मैदान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए टीमों को आंमत्रित किया गया है।

हॉकी के जादूगर स्व. मेजर घ्यानचंद के जन्म दिन 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर स्पोर्ट्स स्टेडियम  गोपेश्वर में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का अयोजन किया जायेगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए  राजकीय/शासकीय/अर्द्धशासकीय विद्यालयों की टीमों को आमंत्रित किया गया है। 27 व 28 को अंडर 17 बालक वर्ग की  हॉकी प्रतियोगिता, अण्डर 17 बालक वर्ग का फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजित की जाएगी। 29 अगस्त को प्रातः साढे नौ बजे से क्रॉस कन्ट्री दौड़ का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर से घिघंराण मोटर मार्ग होते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम में सम्पन्न करवाई जाएगी। प्रभारी जिला क्रिड़ाधिकारी मोहित सिंह ने बताया कि विजेत एवं उपविजेता खिलाड़ियों विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हॉकी एवं फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमों को 26 अगस्त अपराह्नन 4.30 तक जिला क्रिड़ाधिकारी कार्यालय में से पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराना होगा। क्रॅास कट्री दौड़ में प्रतिभाग करने के लिए 29 अगस्त को सुबह 8,30 मिनट तक स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचना होगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!