खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। गोपेश्वर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय  अंतरमहाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गयी है। बॉलीबाल प्रतियोगिता में महिला वर्ग में गोपेश्वर महाविद्यालय की टीम विजयी रही और कोटद्वार महाविद्यालय की टीम  उपविजेता रही जबकि पुरुष वर्ग में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश विजेता रहा और डोईवाला महाविद्यालय उपविजेता रहा।

विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक चमोली नताशा सिंह ने कहा कि खेल में बहुत संभावनाएं है और खेल भी अब पूर्णकालिक कैरियर बन गया है। इस अवसर पर  प्राचार्य प्रो.  मनोज उनियाल,  क्रीड़ा सचिव डॉ. ललित तिवारी, डॉ. नाभेन्द्र गुसाईं, जिला क्रीड़ाधिकारी जयबीर रावत, रेफरी गोपाल बिष्ट, कमल किशोर चैहान, रमेश पंखोली, शांति थपलियाल,  योगेंद्र बत्र्वाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *