खबर को सुनें

हल्द्वानी। बाइक सवार युवकों ने 12वीं के छात्र को स्कूल के सामने ही धारदार हथियार से बुरी तरह गोदा दिया। जिस कारण से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार युवक फरार हो गए। इस वारदात के बाद स्कूल के सामने अफरा-तफरी का महौल हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना को खालसा इंटर कॉलेज के सामने शुक्रवार की सुबह अंजाम दिया गया। घायल छात्र का बहुत ज्यादा खून बह जाने के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई थी। छात्र की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। छात्र सक्षम आर्य उम्र 17 साल खालसा इंटर कॉलेज हल्द्वानी में 12वीं क्लास में पढ़ता है।

एसपी क्राइम जगदीश चंद्र का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *