खबर को सुनें

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग से रबी महाभियान – 2022 के शुभारंभ के अवसर पर रबी महाभियान प्रचार रथों को सभी जिलों के लिये हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रबी 2022 की सफलता के लिये रबी महाभियान की शुरूआत की जा रही है। इस महाभियान में किसानों को रबी मौसम से संबंधित कृषि विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी, साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन एवं खेतों में फसल अवशेष को जलाने से मिट्टी एवं पर्यावरण को होनेवाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जायेगा। किसानों को रबी फसलों की तकनीकी जानकारी, जैविक खेती को प्रोत्साहन एवं मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम से संबंधित जानकारी भी दी जायेगी। राज्य के सभी जिलों के पंचायतों में 15 नवम्बर से 05 दिसम्बर तक किसान चौपाल का आयोजन किया जायेगा, जिसमें लगभग 12.5 लाख किसान भाग लेंगे। किसानों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में भी बताया जायेगा । प्रतिदिन तीन पंचायतों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जायेगा ।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!