खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के मार्ग दर्शन में जनपद चमोली में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। चमोली के पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट तथा कर्णप्रयाग के क्षेत्राधिकारी त्रिवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में पुलिस टीमों ने जनपद के सीमावर्ती प्रवेश स्थलों पर विशेष सर्तकता रखने पर बल दिया। अभियान के तहत जनपद के प्रवेश द्वार पांडुवाखाल, ग्वालदम, मंडल तथा गौचर के साथ-साथ सभी थाना क्षेत्र में गहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और अवैध शस्त्रों की जांच की। इस दौरान एनटीपीएस पदार्थों की रोकथाम, विस्फोटक सामग्री की तलाशी, संदिग्ध सामान की जांच, अवैध शराब व वन्य जीव सामग्री की चेकिंग पर फोकस किया गया।

पुलिस अधीक्षक पंवार ने बताया कि जनपद की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह व्यापक चेकिंग अभियान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्तक निगरानी करना रहा है। इससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा। उन्होनें कहा कि आने वाले समय में अभियान को और तेजी से चलाया जाएगा। इससे जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था मजबूत बनेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!