खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड स्वास्थ्य महानिदेशक डा. तृप्ति बहुगुणा बुधवार को चमोली पहुंची जहां उन्होंने चारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों से साथ बैठक की। उन्होंने चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही स्वास्थ्य सेवाओं को चाक चौबंध करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य महानिदेशक का चमोली पहुंचने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसपी कुडियाल ने बुके देकर स्वागस्त किया। इसके बाद महानिदेशक ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि तीर्थस्थलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारियों और चिकित्सकों को पूरे मनोयोग के साथ तैयार रहना है। उन्होंने कहा कि यात्रा पड़ाव व तीर्थस्थलों के चिकित्सालयों में दवाईयों व उपकरणों की कमी है तो उस कमी को यात्रा से पहले ही पूरा कर लिया जाए। चिकित्सालयों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि चारधाम मार्ग के मुख्य यात्रा पड़ावों में रोटेशन पर तैनात किए जाने वाले फीजिशियन को कॉर्डियोलॉजिस्ट का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिससे किसी भी तीर्थयात्री को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए चिकित्सकों व स्वास्थ्य अधिकारियों को हर समय आगे रहना होगा। इस मौके पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. जीएस राणा, डिप्टी सीएमओ डा. उमा रावत, डा. बीपी सिंह, चीफ फार्मेसिस्ट रमेश नेगी, प्रशासनिक अधिकारी राकेश कपरुवाण, वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक लक्ष्मण सिंह पंवार आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *