खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। मौसम के बिगड़े मिजाज के बीच उच्च हिमालयी की पहाड़ियों पर हिमपात तथा निचली घाटी वाले क्षेत्रों में बारिश के चलते ठंड ने जोरदार दस्तक दे दी है। इसके चलते लोगों ने एक बार फिर गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।

दरअसल बुधवार को मौसम ने यकायक करवट बदली। इसके चलते उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फवारी तथा निचली घाटी वाले क्षेत्रों में बारिश तथा ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गुरूवार  को भी मौसम ने यकायक अपना मिजाज बदल दिया। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फवारी तथा घाटी वाले क्षेत्रों में बारिश से ठंड ने जोरदार दस्तक दे दी है। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रूद्रनाथ आदि पहाडियों पर बर्फवारी से ठंड  ने जोर पकड़ ली है। निचली घाटी वाले क्षेत्रों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है। ठंड की जोरदार दस्तक के बीच लोगों ने एक बार फिर गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए है। जलवायु परिवर्तन के चलते अब जबकि मई माह का आगाज होने जा रहा है तो बर्फवारी और बारिश को लेकर लोगों की मुश्किलें ठंड से कम नहीं हो  रही है। हालांकि जाड़ों में बारिश और बर्फवारी न होने से ठंड का खास एहसास नहीं हुआ। अब जबकि ग्रीष्म ऋतु का दौर चल रहा है तो इस तरह की ठंड लोगों को हतप्रभ कर रही है। तमाम लोग इसे जलवायु परिवर्तन के रूप में देख रहे है। मौसमीय चक्र में आ रहे बदलाव को भी लोग एक तरह से ऋतु परिवर्तन  के  रूप में देख रहे हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!