खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली  जिले में नवनियुक्त सीएमओ डॉ. राजकेश  पांडे ने सोमवार को अपना पदभार संभाल लिया है। इस मौके पर सीएमओ कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद  में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना अपनी प्राथमिका बताया है। सीएमओ का पदभार ग्रहण करने से पूर्व डॉ. पांडे उप जिला चिकित्सालय रुड़की में कार्यरत थे। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, डॉ. वीपी सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!