खबर को सुनें

चमोली के जिला फुटबॉल संघ में खुशी की लहर

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की फुटबॉल खिलाडी कविता रावत पुत्री हरी सिंह का चयन 27वीं सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह चैम्पियनशिप हल्द्वानी के गोलापार इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रही है जो नौ अप्रैल तक चलेगी। कोच तनवीर अहमद ने बताया कि फुटबॉल खिलाडी कविता का चयन रुदरपुर मे आयोजित स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता से हुआ। उन्होंने बताया कि नौ मार्च 26 मार्च तक काशीपुर में आयोजित कैंप से उत्तराखंड की नेशनल टीम के लिए सलेक्शन हुआ और 27 मार्च से सीनियर नेशनल चैंपियनशिप शुरू हुई है, जो नौ अप्रैल तक चलेगी। उनके इस चयन पर चमोली के खेल प्रेमियों में काफी उत्साह है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!