खबर को सुनें

थाना गोपेश्वर पुलिस ने विद्यालयों में जाकर नशे के बुरे प्रभावों के प्रति किया जागरूक

गोपेश्वर (चमोली)। बच्चों एवं युवाओं के गलत संगत में पड़कर नशे की ओर आकर्षित होने से बचाने हेतु चमोली पुलिस द्वारा एक्शन मोड में आकर पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल महोदय के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को थाना गोपेश्वर पुलिस द्वारा गोपेश्वर क्षेत्रांतर्गत स्थित विभिन्न विद्यालयों में गोष्ठी का आयोजन कर बच्चों को नशे से दूर रहने व नशे से होने वाले घातक दुष्परिणामों से अवगत कराने के साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। स्कूल प्रशासन ने चमोली पुलिस द्वारा आयोजित कार्यशाला की सराहना करते हुए समय समय पर बच्चों को जागरूक करने हेतु इसी प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन करने का आग्रह किया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *