खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस पार्टी चमोली की ओर से गुरूवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी के माध्यम से किये जा रहे उत्पीड़न को लेकर जुलूस प्रदर्शन कर चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के तिराहे पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।

कांग्रेस पार्टी के ब्लाॅक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार स्वच्छ राजनीति करने के बजाय सरकार की जनता को परेशान करने वाली नीतियों का विरोध करने वाले विपक्षी दलों के साथ द्वेष की भावना के कार्य कर उन्हें गलत इरादे से फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती है जो सरकार की गलत नीतियों का विरोध कर सरकार को सचेत कर जनता के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित करती है लेकिन भाजपा सरकार अपनी बुराई सुनने को तैयार नहीं है और जो भी उनका विरोध कर रहे है उन्हें गैरकानूनी तौर से फंसाने का प्रयास कर रही है जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। उन्होंने जोशीमठ के हेलंग गांव की महिलाओं के साथ चारापति लाने पर उत्पीड़न  किये जाने का भी विरोध किया है। इस अवसर पर  जिला उपाध्यक्ष दीवानसिह बिष्ट, जिला मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान, प्रदेश सचिव ओमप्रकाश नेगी, जिला मीडिया प्रभारी रवीन्द्र नेगी, यूथ जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी, यूथ विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट,ब् लाक महामंत्री गोविंद सजवाण, सेवानिवृत्त कर्मचारी जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह रावत, नरेन्द्र लाल भारती, विक्रम सिंह नेगी, मदनलाल, जयवीर नेगी, पुष्कर सूरी, राहुल कुमार आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!