खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के थराली ब्लॉक के बैनोली गांव में भारी बारिश के कारण गोशाला की दीवार क्षतिग्रस्त होने से तीन मवेशियों की मौत हो गई।

शुक्रवार की रात बैनोली गांव में जयवीर सिंह की गोशाला की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। गोशाला में चार मवेशी बंधे हुए थे। इसमें तीन मवेशियों की मौत हो गई। घटना में भैंस जख्मी हो गई है। एसडीएम पंकज भट्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही राहत व बचाव टीम मौके पर पहुंची। क्षति का आकलन किया जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *