खबर को सुनें

हरिद्वार। सड़क किनारे चैन की नींद सो रही दो महिलाओं पर देर रात प्रेमनगर आश्रम पुल के पास एक कार चालक ने महिलाओं को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक देर रात प्रेमनगर आश्रम पुल के पास दो महिलाएं सो रही थीं। इसी दौरान एक कार चालक ने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। जिस कारण से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हों गईं। पुलिस ने दोनों महिलाओं को 108 के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद से चालक मौके पर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। दोनांे महिलाओं की हालत खतरे से बाहर बतायी गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!