खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। शहरी विकास विभाग और नगर पालिका परिषद गोपेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को गोपेश्वर में क्षमता विकास कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य नगर निकायों और पंचायतों की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छता मानकों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।

महाविद्यालय गोपेश्वर में आयोजित इस कार्यक्रम में चमोली और रुद्रप्रयाग जनपदों की नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों ने कचरा प्रबंधन, नागरिक सहभागिता, स्वच्छता सर्वेक्षण के मानकों, स्वच्छता गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन और नवीन तकनीकों के उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही नगर क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उपाय भी साझा किए गए।

विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को स्वच्छता से जुड़ी अच्छी आदतों को अपनाने और जनसहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया, ताकि स्वच्छता अभियान को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।

कार्यशाला में प्रशिक्षक अभिषेक रौथांण, हेमलता, हामिद अंसारी, लोकेश सहित अनिल कुमार पंत, अकबीर सिंह, शिखर सिंह और बीना नेगी समेत कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!