खबर को सुनें

कर्णप्रयाग (चमोली)। आगामी एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नये मतदाताओं को पहचान पत्र बनाने के लिए  मंगलवार को जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से महाविद्यालय कर्णप्रयाग में मतदाता पहचान पत्र शिविर का आयोजन किया गया।ं जिसमें छात्र-छात्राओं को मतदान के साथ ही मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए जागरूक किया गया।

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में आयोजित मतदाता पहचान पत्र जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए तहसीलदार कर्णप्रयाग सुरेंद्र सिंह देव ने कहा कि मतदान करने के लिए हम सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा उस हर आदमी को मतदान में भाग लेना चाहिए जिसका मतदाता पहचान पत्र बना हुआ है और जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है उन्हें भी मतदान के लिए अपना मतदाता पहचान पर अवश्य बनाना चाहिए। इस मौके पर मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। शिविर में बीएलओ मनोहर पुरोहित, शान्ति प्रसाद डिमरी, स्वैप टीम के सदस्य अरविन्द चन्द, प्रदीप कुमार, महाविद्यालय से डॉ. एमएस कण्डारी, डॉ. आरसी भट्ट आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *