खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिला अस्पताल गोपेश्वर में उपचार के लिए भर्ती दो अलग-अलग महिलाओं को आपरेशन के दौरान अधिक रक्त स्राव के कारण रक्त की कमी होने पर होमगार्ड के जवानों ने रक्त दान कर उनकी जान बचायी।

होमगार्ड के जिला कमांडेंट एसके साहू ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती नंदा देवी के आपरेशन के दौरान अधिक रक्त बह जाने के कारण उन्हें बी पाॅजिटिव ब्लड आवश्यकता थी। जिसकी सूचना थाना गोपेश्वर में तैनात एक होमगार्ड के जवान ने उन्हें दी। उन्होंने समय रहते अपने जवान पुष्कर सिंह को जिला अस्पताल भेजा और अस्पताल में भर्ती मरीज को ब्लड उपलब्ध करवाया, वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल गोपेश्वर में ही गोपेश्वर निवासी प्रमिला देवी  उम्र 41 वर्ष  ऑपरेशन होते वक्त अधिक मात्रा में रक्त स्राव की वजह से उनके शरीर में रक्त की बहुत कमी हो गई थी जिस वजह से उन्हें एक पाॅजिटिव रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी। होमगार्ड्स जवान विनोद की ओर से मौके पर  जिला अस्पताल पहुंच कर प्रमिला  देवी को रक्त देकर उनकी जान बचाई गई। इस परोपकार के लिए परिजनों ने होमगार्ड के जवानों और विभाग का आभार प्रकट किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!