गौचर (चमोली)। बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति की ओर से चमोली जिले के गौचर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में हिंदी पखवाड़ा कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।
कवि सम्मेलन में अन्तरराष्ट्रीय विवेक बादल बाजपूरी ने पश्चिम की आंधियों से मिट न सकेगी हिंदी भाषा हिन्दुस्तान की पहचान है…., पुष्पा कनवासी ने मेरी शान है हिन्दी…., सन्नू नेगी ने नैन से नैन की यूं मुलाकात थी मोन…, संगीता बहुगुणा किंचित खबरें हृदय पटल पर रोज नयी सी लगती है…., सुरभि ने हमारे स्वाभिमान का शृंगार है हिंदी…., अक्षिता ने जय देवभूमि जय उत्तराखंड…., संगीता बिष्ट ने मुझे सर्वश्रेष्ठ ही पाओगे…, भगत राणा ने मन भावन सादन….कविता का पाठ कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया। अन्य कवियों में सुशील राज, भारती जोशी, दिनेश भट्ट, शशि गुसाई, पुष्पा बिष्ट, सरोज डिमरी, ब्रह्मप्रकाश, दीपा नेगी, रेखा चौधरी, तनुजा मथानी, मोनिका आदि भी अपनी कविताओं का पाठ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्राचार्य डायट आकाश सारस्वत विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, कार्यक्रम अध्यक्ष संस्थापक विवेक बादल बाजपूरी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संयोजन पुष्पा कनवासी, सन्नू नेगी ने किया, जबकि संचालन संगीता बहुगुणा और बुलंदी की गढ़वाल मंडल प्रभारी सुरभि ने किया।

