खबर को सुनें

उत्तरकाशी। शनिवार की तड़के  जनपद उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्रान्तर्गत फितारी काफला में एक बोलेरो कैंपर (UK07 TB 9701) के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई।

सूचना पर पोस्ट मोरी में व्यवस्थापित SDRF टीम आरक्षी बलवंत सिंह के नेतृत्व में टीम  रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।वाहन अनियंत्रित होने से पलट गया था जिसमे चालक सहित चार लोग सवार थे। चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी व अन्य तीन  लोग सामान्य घायल थे जिन्हें अस्पताल पहुँचा दिया गया था। SDRF टीम द्वारा मोके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए घटना में मृत व्यक्ति विजय कुमार पुत्र भद्रजीत, निवासी सिंदरी, उम्र 37 वर्ष के शव को निकालकर अग्रिम कार्यवाही हेतु राजस्व पुलिस के सुपुर्द किया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!