खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के माध्यमिक विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार से मिनी स्टेडियम में हुआ। जिसका उद्घाटन उप जिलाधिकारी पोखरी कमलेश महेता ने किया।

क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा इस प्रकार के खेलों के आयोजन से छात्र-छात्राओं को खेलों में अपने प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। यहीं से प्रतिभाशाली खिलाड़ी का चयन होता है। उन्होंने खेल के प्रति खेल भावना होगी चाहिए तभी जीत का जुनून बनता है।

खेल ब्लॉक समन्वयक अनुपसिंह रावत ने कहा शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी जिसमें दौड़, बाला फेंक, लम्बी कूद, चक्का फेंक सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं आयोजित की जानी है। इन प्रतियोगिताओं ने ब्लॉक के 24 विद्यालय प्रतिभाग कर रहे है।

प्रथम दिवस पर आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में सौ मीटर दौड़ में अतुल चन्द्र ने प्रथम, प्रियांशू द्वितीय, मोहित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आठ मीटर दौड़ में अनुभूति ने प्रथम, गौरी ने द्वितीय और संध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में प्रियांशु नेगी ने प्रथम, अखिलेश ने द्वितीय और शीतल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता, नागनाथ के प्रधानाचार्य ज्ञानी लाल शैलानी, अनुप सिंह, विजय सिंह, बबीता भंडारी, ब्रह्मानंद किमोठी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!