खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। जिले के पोखरी विकास खंड के राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नागनाथ में आयोजित तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई है। जिसमें मुख्य अतिथि स्टेट बैंक के प्रबंधक विजय सिंह चैहान ने छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया। उन्होंने कहा इस प्रकार के खेलों के आयोजन से खेल भावना का विकास होता है और छात्र छात्राओं प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है।

खेलकूद समापन के अंतिम दिवस पर ऊंची कूद में राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नागनाथ के सूरत सिंह प्रथम, पोखठा के हिमांशु द्वितीय, नागनाथ के सावन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दो मीटर दौड़ में नागनाथ की प्रियांशु ने प्रथम, साहिल ने द्वितीय और थाला बैड़ के लोकेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ज्ञानी लाल सैलानी, ब्लॉक स्तरीय खेल समन्वयक अनूप सिंह रावत, विजय सिंह नेगी, बबीता भंडारी, बसंती फरस्वाण, महेश प्रसाद किमोठी, महेंद्र, अमित आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!