खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी बालिका इंटर कालेज में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस विज्ञान महोत्सव में ब्लॉक के जूनियर से लेकर इंटर तक के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी लगायी है।

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी में जिस  प्रकार से छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी लगाई है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ती है। इस प्रदर्शनी छात्र छात्राओं के बौद्धिक विकास बढ़ेंगे।

ब्लॉक समन्वयक संदीप नेगी ने कहा विज्ञान महोत्सव का विकासखंड स्तर पर करने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में विज्ञान प्रदर्शनी से विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ना है। जिससे हम सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान नाटक का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक संदीप सिंह, ब्रह्मानंद किमोठी, उपेन्द्र सती, प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी रावत, गम्भीर असवाल, विनोद अग्निहोत्री, राकेश भट्ट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!