खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शिद की किताब सनराइज ओवर में हिन्दुत्व के तुलना आईएसआईएस और बोको हरम से करने का भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। जिसे लेकर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर और जोशीमठ में विरोध प्रदर्शन कर सलमान खुर्शिद और कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका।

गोपेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बस स्टैण्ड पर पुतला फूंककर विरोध जताया गया है। इस दौरान पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी और भेषज संघ अध्यक्ष सतेंद्र असवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता की ओर से हिन्दुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम जैसे आतंकी संगठनों से की गई है। साथ ही जय श्री राम कहने वालों को निशाचर कहा गया है। जो हिन्दू धर्म के साथ ही इसके मानने वालों का अपमान है। जिसका पार्टी और कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पुस्तक की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना चाहिए। इस मौके पर भाजपा के नगर महामंत्री कुशला नन्द डिमरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रकला तिवाडी, रूप चन्द आर्य, मोहन सती, प्रकाश बिष्ट, उपेंद्र भंडारी, चन्द्रशेखर, प्रियंका बिष्ट, दीपक भट्ट, संजय कुमार आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!