खबर को सुनें

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में सल्ट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली है। बीजेपी प्रत्याशी महेश जीना 4700 वोटों से जीते हैं। लगातार चले राउंड्स में कभी भी महेश जीना पीछे नहीं हुए। यहां तक की गंगा पंचोली के गढ़ में भी महेश जीना ने जीत दर्ज की है। वहीं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पहली परीक्षा में पास हो गए हैं। उत्तराखंड में हाल ही में हुए नेतृत्व परिवर्तन के बाद यह पहला चुनाव था। उपचुनाव को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी माना जा रहा था, लेकिन बीजेपी ने इस बार कांग्रेस को 2017 में हुए विधानसभा चुनाव से भी ज्यादा अंतर से हराया है, जिससे भाजपा भी उत्साहित है। यह सीट भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद खाली हुई थी।

मतगणना का परिणाम:

  • भाजपा से महेश जीना – 21,874
  • कांग्रेस से गंगा पंचोली – 17,177
  • निर्दलीय सुरेंद्र सिंह – 620
  • उपपा से जगदीश चंद्र – 493
  • सर्वजन स्वराज पार्टी से शिव रावत – 466
  • उक्रांद समर्थित पान सिंह – 346
  • पीपीई डेमोक्रेटिव नंद किशोर – 209
  • नोटा – 721
  • निरस्त मत – 63
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *