खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। भाजपा चमोली ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनावों के मध्यनजर संगठन के विभिन्न मोर्चो को मजबूत करने कार्य शुरु कर दिया है। जिसके तहत बुधवार को पार्टी की जिला इकाई ने आईटी टीम का विस्तार कर 18 मंडलों में संयोजक व सह-संयोजक की नियुक्ति कर दी है।

आईटी टीम के जिला संयोजक प्रेम संगेला ने आईटी टीम के प्रदेश संयोजक हिमांशु संगतानी और पार्टी जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट की संस्तुति के बाद कर्णप्रयाग विधानसभा के गैरसैंण नगर में दर्शन झिंक्वाण एंव दर्शन औली ग्रामीण में मनोज नेगी एंव यशवंत सिंह चांदीपुर में लक्ष्मी प्रसाद एंव नरेन्द्र सिंह कर्णप्रयाग नगर में नवीन पुजारी एंव प्रीतम नेगी ग्रामीण में अशोक रावत व गुलशन खत्री, गौचर में अजय बिष्ट व चैतन्य बिष्ट को संयोजक एवं सहसंयोजक का दायित्व सौंपा गया है, वहीं थराली विधानसभा के घाट मंडल में देवी नेगी और प्रदीप नेगी नारायणबगड में विनोद मलेठा और जयानंद सती थराली में केदार पंत और बिक्रम बिष्ट देवाल में नवीन मिश्रा एवं सुबोध फरस्वाण नंदप्रयाग में लोकेश तोपाल और पंकज संजवाण को संयोजक एवं सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बदरीनाथ विधानसभा के जोशीमठ नगर में संजय डिमरी और राहुल पंत ग्रामीण में सुखवीर फरस्वाण एवं कमलेश मैखुरी पीपलकोटी में अंकित नेगी एंव अमित राणा गोपेश्वर में संजय कुमार एवं ललित गंगोली दशोली में सतीश चंद और नवीन फरस्वाण पोखरी नगर में अनुप रोतियाल एंव प्रदीप रावत एंव ग्रामीण में प्रदीप बत्र्वाल एवं सचिन बिष्ट की संयोजक एंव सहसंयोजक के तौर नियुक्त किया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *