खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। भाजपा के चमोली जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की ओर से समान नागरिक  संहिता विधेयक बिल लाने पर सीएम का आभार प्रकट किया है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि समान नागरिक संहिता बिल लागू करने वाला उत्तराखंड को देश का पहला राज्य बनने का गौरव प्राप्त हुआ। इस बिल की प्रदेशवासियों को लंबे समय से मांग रही है। देश में आज भी महिलाएं, बच्चे, अन्य कई वर्ग अपने ही देश में कई मनमाने फैसलों के कारण मूल अधिकारों से वंचित रह रहे थे। बहु विवाह जैसी कुप्रथा ने महिलाओं को जिंगदी को बद से बदतर बना दिया था। इस बिल के आने से महिलाओं को भी पुरषों की भांति एक सामान अधिकार मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस बिल के बारे में कई प्रकार की भ्रांतियां फैलाई जा रही है जबकि सच्चाई यह है कि जो लोग भ्रांतियां फैला रहे हैं उन्होंने बिल का अध्ययन किया ही नहीं है। इस बिल से किसी भी वर्गों के रीति रिवाजों, परम्पराओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। देश का हर नागरिक अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा सकता है। उत्तराखंड राज्य के सभी नागरिकों में इस बिल को लेकर खुशी है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के सभी नागरिकों का समान अधिकार हो ऐसा पूर्ववर्ती सरकारों कभी सोचा ही नहीं। राजनिति को सिर्फ सत्ता का हथियाने के लिए रास्ता बनाया गया। उत्तराखंड के सीएम ने यह बिल लाकर एक मजबूत और शसक्त नेतृत्व का परिचय दिया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!