खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जनजातीय गौरव दिवस पर  बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मैठाणा में धूमधाम से मनाई गई। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए सभी को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार जनजातीय समुदायों के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध हैं। जिलाधिकारी ने जनजातीय समाज को सीमा का प्रहरी बताते हुए 1962 की भारत-चीन युद्ध में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी स्मरण किया। कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद भगवान बिरसा मुंडा ने सशक्त संघर्ष कर समानांतर सरकार की स्थापना की और धर्मांतरण के विरोध में अंग्रेजों के खिलाफ सशक्त आंदोलन किया।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने जनजातीय समुदायों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से इनका अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इनके  माध्यम से जनजातीय कल्याण से संबंधित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर दायित्वधारी हरक सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, महामंत्री अरुण मैठाणी व विनोद कनवासी, जिला विकास अधिकारी केके. पंत, समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल, प्रेम सिंह, कुंवर सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!